Mrunal Thakur Birthday: कभी बनना चाहती थीं जर्नलिस्ट, आज Bollywood और South इंडस्ट्री में है जलवा

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2026

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज 01 अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक्टिंग और काबिलियत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि एक्ट्रेस का यह सफर इतना आसान नहीं था। अपने करियर की शुरूआत में मृणाल को डिमोटिवेटिंग और निगेटिव एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जर्नलिस्ट बनने का सपना

मृणाल जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। वह मुंबई आतंकी हमलों से प्रेरित होकर क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने जर्नलिज्म में एडमिशन लिया, लेकिन किस्मत उनको एक्टिंग में ले आई। कॉलेज के समय में मृणाल ने मजाक में ऑडिशन दिया। लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई। 

मिला पहला ब्रेक

साल 2012 में मृणाल को स्टार प्लस का शो 'मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां' में काम करने का मौका मिला। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरूआत हुई। टीवी के बाद एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों का रुख किया। मृणाल को पहली मराठी फिल्म 'Hello Nandan' मिली। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाना शुरू किया।

वहीं टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में 'बुलबुल' का रोल निभाकर एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली। वहीं अभिनेत्री 'लव सोनिया', 'बटला हाउस', 'सुपर 30', 'घोस्ट स्टोरी', 'सीता रामम', 'सन ऑफ सरदार 2', 'धमाका', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'जर्सी' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे