एक बार फिर से निर्मला सीतारमण ने तोड़ा अपना खुद का रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि वह अपना बजट भाषण छोटा रखना चाहती थी लेकिन आखिर में लंबे बजट भाषण के मामले में वह अपने ही रिकार्ड को तोड़ बैठी। सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में 2020- 21 को बजट भाषण पेश करते हुये 161 मिनट के बजट भाषण का रिकार्ड बनाया।उन्होंने पिछले साल जुलाई के अपने ही बजट भाषण के रिकार्ड को तोड़ा है। 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुये जुलाई 2019 में सीतारमण ने दो घंटे 17 मिनट का भाषण पढ़ा था। सीतारमण ने यहां उद्योग जगत के एक कार्यक्रम में कहा, कि केवल मेरा भाषण ही नहीं जो काफी लंबा था इसके अलावा मेरी तरफ से मंत्रालय के साथ शिकवा शिकायत भी चल रही थी।मैं हर किसी से यही कह रही थी कि इस साल का भाषण छोटा होना चाहिये। लेकिन किसी ने यह साजिश रच डाली कि... नहीं आपको इसे ही लंबा भाषण करना होगा।’’

इसे भी देखें- Budget से आपको कितना हुआ फायदा, क्या सस्ता हुआ और क्या हुआ महँगा

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े