पहली बार भारत दौरे पर आए पाकिस्तान टीम के आखिरी सदस्य का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

कराची। पहली बार भारतीय दौरे पर गयी पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे वकार हसन का सोमवार को यहां 87 साल की उम्र में निधन हो गया।  हसन 1952 में भारत दौरे पर गयी पाकिस्तानी टीम के आखिरी जीवित बचे खिलाड़ी थे।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट के God से मिली 16 साल की शेफाली वर्मा, बचपन का सपना हुआ सच!

उनका जन्म 12 सितंबर 1932 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 1952 के भारत दौरे पर तीन अर्धशतक लगाये थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी थी। उन्होंने लाहौर में 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 189 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। पीसीबी ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत