Waqf Bill: विपक्ष ने JPC की बैठक का किया बहिष्कार, अवधि बढ़ाने की मांग की

By अंकित सिंह | Nov 27, 2024

वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष ने जेपीसी की बैठक का बहिष्कार किया है। विपक्षी नेताओं ने यह कहते हुए बैठक बीच में छोड़ दी कि अध्यक्ष ने 29 नवंबर को जेपीसी की वक्फ (संशोधन) रिपोर्ट का मसौदा पेश करने की घोषणा की थी, जिसका सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है। विपक्षी नेताओं ने जेपीसी की अवधि बढ़ाने की मांग की है। आप सांसद और जेपीसी सदस्य संजय सिंह ने कहा कि जब तक रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जाता, सभी हितधारकों को सुना नहीं जाता और जेपीसी का दौरा पूरा नहीं हो जाता- मुझे लगता है कि उससे पहले मसौदा रिपोर्ट जमा करना गलत है।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Parliament Winter Session में किन बड़े मुद्दों पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति ने बिहार, पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। ऐसे कई हितधारक हैं कि हम चाहते हैं कि वे आएं। यह समिति सभी हितधारकों को आने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है? भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा शुक्रवार को है। ऐसी संभावना है कि समिति को अपनी मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा सहित शेष कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया जा सकता है। पाल ने पिछले दिनों कहा था कि मसौदा रिपोर्ट तैयार है, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने अधिक गहन चर्चा के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने अपनी मांग को लेकर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह