महान हैदर के नाम पर युद्ध तो अब शुरू हुआ है...ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई का खतरनाक पोस्ट

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

इजराइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अपने बयानों से साफ कर दिया कि वो अमेरिका की धमकी और इजरायल के हमलों के आगे झुकने नहीं वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध शुरू हो गया है। खामेनेई की यह पोस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के कुछ घंटों बाद आई, जिन्होंने ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण' का आह्वान किया और कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता इजराइल-ईरान संघर्ष के दौरान कहाँ छिपे हैं, लेकिन अभी के लिए' उन्हें मारना नहीं चाहते हैं। ईरान इंटरनेशनल द्वारा किए गए अनुवाद के अनुसार, पोस्ट में लिखा है, महान हैदर के नाम पर, लड़ाई शुरू हो गई है। हैदर अक्सर अली के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है, जिन्हें शिया मुसलमान पैगंबर मोहम्मद का पहला इमाम और उत्तराधिकारी मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के परमाणु हथियार उसी के लिए बन जाएंगे काल? इजरायल के अटैक के बाद क्या न्यूक्लियर लीक करने लगा

एक अन्य पोस्ट में ट्रम्प ने अपनी मांग साफ कर दी 'अनकंडीशनल सरेंडर' यानी बिना शर्त आत्मसमर्पण। उन्होंने 40 से ज्यादा फाइटर जेट्स यूरोप भेजे हैं, जिससे संभावित हमले की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, जर्मनी की विपक्षी पार्टी सीडीयू के प्रमुख फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि इजराइल ईरान में हमारे लिए 'गंदा काम' कर रहा है। ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं सिर्फ इजराइल नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। इसलिए इजराइल की कार्रवाई को समर्थन मिलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा