Jaganmohan Reddy पर पथराव के मामले को लेकर Andhra Pradesh में दलों के बीच जुबानी जंग तेज

By Prabhasakshi News Desk | Apr 14, 2024

अमरावती । आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी पर पथराव की घटना के बाद वाईएसआर कांग्रेस और तेदेपा के बीच रविवार को वाकयुद्ध छिड़ गया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री रेड्डी पर शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव कर दिया, जिसमें वह घायल हो गये। एक पत्थर उनकी आंख से ठीक ऊपर माथे पर लगा जिससे वहां से थोड़ा खून बहने लग गया। 

सत्तारूढ़ दल के नेताओं और मंत्रियों ने नायडू और तेदेपा की आलोचना की और दावा किया कि विपक्षी दल मुख्यमंत्री पर हमले में शामिल था। तेदेपा प्रवक्ता पी. कोमारेड्डी ने हालांकि, हमले के समय और परिस्थितियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल इस तरह के कृत्य की वैधता के बारे में सवाल उठाता है। यह पहली बार नहीं होगा कि वाईएसआरसीपी ने कुख्यात ‘कोडी काठी’ नाटक की तरह इस तरह का कृत्य किया है, न केवल सहानुभूति पाने के लिए बल्कि भ्रम और अशांति पैदा करने के लिए भी क्योंकि चुनाव नजदीक हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Election Commission को लगाई फटकार, शिक्षकों के लिए धमकी भरी भाषा पर जताया कड़ा ऐतराज

Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व

Global Central Banks की बैठक से पहले सतर्क रहे Investors, Sensex और Nifty में दर्ज हुई मामूली गिरावट

पीओके चुनाव के पहले चरण में पीएमएल-एन ने जीतीं नौ सीटें, पीपीपी ने लगाया धांधली का आरोप