युद्ध आतंकवाद के खिलाफ होना चाहिए, देश के खिलाफ नहीं: जॉन अब्राहम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, किसी देश या धर्म के आधार पर युद्ध नहीं होना चाहिए क्योंकि इस तरह की मानसिकता विश्व के लिये खतरनाक है।46 वर्षीय अभिनेता यहां अपनी आगामी फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ)’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे। पुलवामा हमले की घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर अभिनेता से सवाल पूछा गया था। रॉबिन ग्रेवाल निर्देशित फिल्म में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर जैसे कलाकार हैं। फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू

अभिनेता ने यह भी कहा कि अगर कोई अभिनेता देश में राजनीतिक हालात से परिचित है तो निश्चित रूप से उन्हें अपना विचार रखना चाहिए लेकिन सिर्फ रस्मी तौर पर या प्रभाव दिखाने के लिये नहीं करना चाहिए। अभिनेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही कंगना रनौत ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपना राजनीतिक रुख नहीं रखने के लिये उन्हें ‘‘गैर जिम्मेदार’’ ठहराया था। अभिनेता ने कहा कि अगर किसी को इस देश के बारे में नहीं पता तो उसे राजनीति के बारे में कुछ भी कहने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको एक मूर्ख प्रतिभावान भी नहीं होना चाहिए। आप एक मूर्ख नहीं हो सकते हैं जिसे यह भी नहीं पता कि हमारा देश आज कहां है। अगर आप यह नहीं जानते हैं कि बिहार से लेकर सीरिया में क्या हो रहा है तो आपको अपना मुंह बंद कर मुस्कुराना चाहिए और अपना मग दिखाकर यह जताना चाहिए आपने बहुत सारा काम किया है। कुछ मत कहिए।’’

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026