भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए वॉर्नर फिट, यह बल्लेबाज भी अपने डेब्यू के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को योद्धा करार देते हुए कहा कि उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये और वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की गुरुवार से शुरू होने वाले मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। वार्नर और पुकोवस्की पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। वार्नर जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे जबकि पुकोवस्की सिर में लगी हल्की चोट से जुड़ी परेशानियों के कारण बाहर थे।

इसे भी पढ़ें: सौरव गांगुली की हालत स्थिर, आगे के उपचार के लिए सोमवार सुबह होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक

वार्नर ने लगभग पिछले एक साल से चार दिवसीय मैच नहीं खेले हैं लेकिन लैंगर ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है क्योंकि इस सलामी बल्लेबाज का अपार अनुभव उन्हें उन्हें बिना किसी परेशानी के लंबे प्रारूप में खेलने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उसने हाल में स्टीव स्मिथ की तरह सीमित ओवरों की काफी क्रिकेट खेली। डेवी (वार्नर) लगभग 12 महीनों से लंबे प्रारूप में नहीं खेला है लेकिन उसने काफी क्रिकेट खेली है और उसका अनुभव उसे मदद करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। ’’ कोच ने कहा कि वे वार्नर को क्षेत्ररक्षण के दौरान स्लिप में रखेंगे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘‘वह दर्द के बावजूद खेलेगा और यह मांसपेशियों में नहीं बल्कि नसों में है। क्रिकेटर अलग अलग तरह के दर्द के बावजूद खेलते रहे हैं और वह भी खेलना चाहता है और उम्मीद है कि इससे उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।’’ लैंगर ने हालांकि कहा कि अगर वार्नर के फिर से चोटिल होने का खतरा रहेगा तो वह उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करेंगे। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर