विश्व कप खेलने का मौका मिलने पर बेहद आभारी महसूस करते हैं वार्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

नाटिंघम। विश्व कप में अपनी शानदार फार्म जारी रखने वाले डेविड वार्नर ने कहा कि आस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर वह ‘बेहद आभारी’ महसूस करते हैं। वार्नर और उनके साथी स्टीवन स्मिथ ने दक्षिण में एक साल पहले गेंद से छेड़छाड़ मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को दस रन के निजी योग पर जीवनदान मिलने के बाद 166 रन की पारी खेली। यह वर्तमान विश्व कप में उनका दूसरा शतक है। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 48 रन से जीता। वार्नर के नाम पर अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक 447 रन दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने की धवन के जल्द मैदान पर लौटने की कामना, बोले- आपकी कमी खलेगी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर बेहद आभारी हूं। इसके साथ ही मैं कहूंगा कि एडम गिलक्रिस्ट लाजवाब था। वह शीर्ष क्रम में मुझसे अधिक आक्रामक था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह क्रीज पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है।’’

प्रमुख खबरें

Hariyali Amavasya 2026: पितरों की शांति के लिए लगाएं ये Trees, दूर होगा Pitru Dosha और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर