हमारे दोनों स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की: Warner

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2023

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को यहां सात रन की रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी। वार्नर ने स्पिनरों के अलावा  आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और अनुभवी इशांत शर्मा की भी तारीफ की।

प्रमुख खबरें

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना? जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज से जुड़ी जरूरी बातें

R Praggnanandhaa ने Anish Giri को दी मात, Chess Olympiad में Indian Team की 3-1 से जीत

Rajasthan High Court ने देर रात सुनवाई कर पार्षदों को गिरफ्तारी से दी राहत