ताइवान पर बढ़ता तनाव जंग करवाएगा, टकराने वाले थे अमेरिका और चीन के युद्धपोत, फाइटर से दंबगई के बाद चीन की नई गुस्ताखी

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2023

यूक्रेन युद्ध अभी थमा भी नहीं है कि एक और महायुद्ध का अलार्म बजने लगा है। ये महायुद्ध ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच कभी भी छिड़ सकता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लार्ड आस्टिन बीते दिनों सिंगापुर में थे। चीन के रक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के बीच अगर युद्ध हुआ तो दुनिया उसे सह नहीं पाएगी। ये बयान उस समय आया जब चीन की खाड़ी में चीन और अमेरिकी युद्धपोत एक दूसरे के इतने नजदीक आ गए कि उनके टकराने की नौबत आ गई। ताइवान की खाड़ी में अमेरिका और कनाडा के युद्धपोत युद्धाभ्यास  कर रहे थे। इस दौरान अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ रहा था। तभी चीन का युद्धपोत उसके रास्ते को काटने के लिए आगे बढ़ने लगा। 

इसे भी पढ़ें: चीन और रूस की ज्वाइंट एयर पेट्रोलिंग ने डराया, एक्‍शन में आए दक्षिण कोरिया ने दौड़ा दिया फाइटर जेट

चीन से कहा कि यह समुद्री नियमों के खिलाफ चीन के रास्ता रोकने पर अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि ऐसी हरकत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से गुजरने के समुद्री नियमों का उल्लंघन हैं। चीन ने अपने कदम का बचाव किया है। इससे पहले मई के आखिरी हफ्ते में एक वीडीयो अमेरिका की तरफ से जारी किया गया था। जिसमें चीन का फाइटर प्लेन अचानक अमेरिका के प्लेन के काफी करीब आता है। फिर टर्न करता हुआ वापस चला जाता है। ऐसा लगा कि चीन ने जानबूझकर ऐसा किया। शायद उनका मकसद अमेरिका के फाइटर पायलट को दहशत में डालना था।

प्रमुख खबरें

Kashmir फिर बनेगा Bollywood का फेवरेट डेस्टिनेशन? Rang-E-Cinema International Film Festival ने दिया बड़ा संदेश

लाल से जीता 24, नीले से जीतेंगे 27! अखिलेश की इस रणनीति के पीछे आखिर दांव क्या है?

Andhra Pradesh में Mega DSC शिक्षक भर्ती के खेल कोटे में धांधली के आरोप खारिज

T20 World Champion India के खिलाफ Japan ने घोषित की टीम, सानो में होगा महामुकाबला