राजस्थान के खिलाफ छह छक्के लगाने का भरोसा था लेकिन अंपायर का फैसला आखिरी है: पॉवेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

मुंबई|  दिल्ली कैपिटल्स के आक्रामक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल  को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 36 रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन  लगातार तीन छक्के के बाद विवादित नो बॉल के बाद उनकी लय टूट गई वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी हालांकि अतीत के बारे में सोचने के बजाय आने वाले मैचों पर ध्यान देना चाहता है। पॉवेल ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये।

पॉवेल ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह एक ऐसी चीज है जिसे हमें जल्दी ही पीछे छोड़ना होगा। हमें अभी बहुत सारे मैच खेलने है और अतीत में रहने का कोई मतलब नहीं है।’’

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ प्रतियोगिता के अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने के लिए हमें हमेशा भविष्य की ओर देखना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मैं काफी आश्वस्त था (एक ओवर में छह छक्के मारने को लेकर)।

मुझे पहली दो गेंद के बाद लगा कि मैं ऐसा कर सकता हूं। मैं बस उम्मीद कर रहा था कि यह नो बॉल होगी, लेकिन अंपायर का फैसला अंतिम होता है और क्रिकेटर के तौर पर हमें आगे बढ़ना होता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति