यह देश का बजट था या बिहार का? Budget 2025 को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर कसा तंज

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण ने बिहार को सबसे आगे रखा है, जिस पर विपक्षी दलों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है, जिन्होंने सरकार पर चुनावी राज्य का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह भारत सरकार का बजट था या यह बिहार सरकार का बजट था? क्या आपने केंद्रीय वित्त मंत्री के पूरे बजटीय भाषण में बिहार के अलावा किसी अन्य राज्य का नाम सुना है?

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दिशाहीन बजट था. किसी भी सेक्टर के लिए बजट में कुछ नहीं था। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, यूपी - इन नामों के राज्य भी नहीं लिए गए... वे (भाजपा) अपनी ही 'ईस्ट इंडिया कंपनी' को सब कुछ बेच रहे हैं। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल बिहार में चुनाव हैं तो उसी को ध्यान में रखते हुए बिहार का बजट पेश किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2025 का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, बोले- विकसित भारत का सपना होगा साकार

उन्होंने कहा कि बिहार को सब कुछ दिया है। जुलाई 2024 में जब बजट पेश किया गया तो आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए सब कुछ किया गया। पिछले 10 वर्षों से भाजपा सत्ता में है और बंगाल को कुछ नहीं मिला, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने (बिहार को) विशेष पैकेज देने की बात नहीं की। मुझे यकीन नहीं है कि वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे भी या नहीं। आज का बजट बिहार के साथ अन्याय है। पिछले बजट में जो कुछ दिया गया था उसे इस बार भी दोहराया गया है। ट्रेन का किराया महंगा हो रहा है। उसमें कोई राहत नहीं दी गई है।

प्रमुख खबरें

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज