क्या IPL में नहीं खेल पाएंगे वाशिंगटन सुंदर, टी20 में खेलना भी संदिग्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

नयी दिल्ली। भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर 19 सिंतबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे में उनकी उंगली की लगी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस परीक्षण में नाकाम रहे।

इसे भी पढ़ें: रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया, मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने किया

आरसीबी ने बयान में कहा, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।’’ उनकी जगह बंगाल क्रिकेटर आकाश दीप को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया कि वाशिंगटन ने कुछ दिन पहले बेंगलुरू में एनसीए में फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया था लेकिन वह इसमें असफल रहे थे। इससे उनका टी20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है जो आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा