अबरार अहमद का सेलिब्रेशन करना इस पाकिस्तानी दिग्गज को नहीं भाया, सुनाई खरी-खोटी

By Kusum | Feb 24, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को करारी हार मिली। लेकिन उनके लेगस्पिनर अबरार अहमद ने काफी अच्छी बोलिंग की। अबरार ने अपने 10 ओवर में केवल 28 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। उन्होंने जिस गेंद पर शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया था उसकी खूब तारीफ हो रही है। उनकी ये गेंद वाकई में कमाल की थी, लेकिन विकेट लेने के बाद उन्होंने जैसा सेलिब्रेशन किया उसको लेकर उनकी तगड़ी आलोचना भी हो रही है। अबरार को जहां तमाम भारतीय फैंस निशाने पर ले ही रहे थे वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी उन पर निशाना साधा है। 

गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की और खास तौर से शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ जमकर शॉट लगाए। हालांकि, 46 के स्कोर पर अबरार ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। लेग स्टंप की लाइन में गिरने के बाद गेंद बहुत अधिक घूमी और डिफेंस करने की कोशिश कर रहे गिल का ऑफ स्टंप ले उड़ी। गिल भी इस गेंद से एकदम हतप्रभ रह गए थे। इसके बाद अबरार ने उन्हें जाने का इशारा करते हुए सेलिब्रेशन किया था। उन्हें सेलिब्रेशन को जल्दी नोटिस किया और इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना भी हुई। लोगों का यही मानना था कि मैच कि सिचुएशन के हिसाब से अबरार का ये सेलिब्रेशन सही नहीं बैठ रहा था।  

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट