सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा, नहीं पता अवसाद का कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों के बारे में नहीं पता। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को यहां बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक्शन में मुंबई पुलिस! सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच 

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या सुशांत किसी पेशेवर खेमेबाजी की वजह से तो अवसाद में नहीं थे। इस बीच पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके करीबी लोगों से बातचीत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभिनेता की माली हालत और कारोबारी लेनदेन का भी पता लगाया जा रहा है।

इसे भी देखें: जानिये क्यों परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत 

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का दावा: Election Commission के खिलाफ Mumbai में उतरेगा संयुक्त विपक्ष

PM Narendra Modi 3 नवंबर को Baramati में करेंगे Prerna Sthal का उद्घाटन

पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को उड़ाने का किया ऐलान!

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली