JIO Cinema पर देख सकेंगे India vs West Indies के बीच सीरीज, मिले डिजिटल अधिकार

By रितिका कमठान | Jun 14, 2023

भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शर्मनाक हार मिलने के बाद नई सीरीज खेलनी है। इस बार भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाने है। इस सीरीज के लिए डिजिटल अधिकारों के अधिग्रहण की घोषणा हो गई है। इस बार ये अधिकार जियो सिनेमा को मिले है।

जियो ने आईपीएल में तोड़े थे रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान जियो सिनेमा ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। आईपीएल 2023 के दौरान जुड़ाव, दर्शकों की संख्या और एकरूपता के अभूतपूर्व स्तर को जियो सिनेमा ने पहले ही स्थापित कर दिया है। अब जियो सिनेमा के फैंस को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज देखने का भी मौका मिलेगा। दर्शक सीमित ओवरों के मुकाबलों को अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देख सकेंगे। बता दें कि यह पहली बार होगा जब कोई द्विपक्षीय श्रृंखला सात भाषाओं में प्रस्तुत की जाएगी।

बता दें कि जियो सिनेमा ने एक शानदार अनुभव पेश करने के लिए डिजिटल अधिकार खरीदे है। इस दौरान भी जियो ऐसे बेंचमार्क स्थापित करेगा जिनके बारे में पहले नहीं सुना गया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिजिटल इवेंट बन गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल और बेहद रोमांचक मुकाबले को जियो सिनेमा पर एक साथ 12 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर