लॉकडाउन में देखें धोनी का बीयर्ड लुक वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

By निधि अविनाश | May 09, 2020

नई दिल्ली। सोचिए अगर कोरोना वायरस आता ही नहीं तो देश और दुनिया में लॉकडाउन भी नहीं लगता और सभी या तो कहीं घूमनें निकले होते या इस वक्त लोग आईपीएल में भारत के कैप्टन कूल धोनी को क्रिकेट के मैदान में छक्के-चौके जड़ते देख रहे होते। मैदान में लोगों का धोनी-धोनी चिल्लाना और उनको पीली जर्सी में दोबारा देखने का हर किसी का मन था लेकिन इस कोरोना लॉकडाउन में अब मुमकिन नहीं। बता दें कि धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने घर में लॉकडाउन के दौरान आराम फरमाते नजर आ रहे है। धोनी का ये लुक देख आप भी शायद थोड़े हैरान हो सकते है। धोनी को आपने शायद ही  बियर्ड लुक में देखा होगा। लेकिन अब आप धोनी को उनके इस लुक में देख सकते है। बता दे कि धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें धोनी और उनकी बेटी अपने एक डॉग के साथ टेनिस बॉल से थ्रो गेम खेल रहे हैं। इस वीडियो में धोनी अपने छोटे-छोटे बालों वाले हेयरकट और फुल बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी की पूरी दाढ़ी सफेद हो चुकी है। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

#runninglife post sunset !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

आईपीएल से होने वाली थी वापसी

वर्ल्ड कप 2019 के बाद ही धोनी क्रिकेट से दूर है और इस साल वह IPL से अपनी वापसी करने वाले थे। लेकिन चीन के वुहान से शुरू हुआ खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से देश और दुनिया में लॉकडाउन लागू हो गया है। 29 मार्च को धोनी आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी करने वाले थे लेकिन कोरोना महमारी की वजह से ये टूर्नमेंट भी स्थगित करना पड़ गया। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी