खेल के हैं शौकीन तो इस बार OTT पर देखें पर ये शानदार मूवीज, क्रिकेट के साथ मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

By रेनू तिवारी | Mar 23, 2023

खेल का सबसे पसंदीदा समय फरवरी से लेकर जून तक का होता है क्योंकि इस समय भारत में आईपीएल की तैयारी शुरू हो जाती हैं। खेल का वैसे तो कई सीजन नहीं होता लेकिन खेल प्रेमियों के लिए आइपीएल एक त्योहार जैसा हो जाता हैं। अभी आइपीएल शुरू होने में समय हैं ऐसे में आप अगर स्पोर्ट को मिस कर रहे हो तो आटीटी पर कुछ स्पोर्ट ड्रामा फिल्में देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में- 

फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले संजय लीला भंसाली ने किया है। कहानी मैरी कॉम के संघर्षों के बारे में बात करती है, एक गरीब परिवार से होने से लेकर बॉक्सिंग में कीर्तिमान रचने तक की पूरी कहानी को फिल्म में दिखाया गया है।  प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में मैरी कॉम की भूमिका निभाई हैं। फिल्म को आप अमेजम प्राइम वीडियो पर देख सकते हैंयह फिल्म अपने रिलीज़ के समय महिला-प्रधान के रूप में अपने सप्ताहांत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवॉर्ड्स में इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सिनेमैटोग्राफी कीको नखरा ने की है।

इसे भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Atif Aslam की जिंदगी में हुई नयी 'रानी' की एंट्री, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किया खुलासा

2- दंगल

यह फिल्म हरियाणा के फोगट परिवार पर आधारित है। कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को कुश्ती में विश्व स्तरीय सेनानी बनने के लिए प्रशिक्षित करता है। पिता महावीर सिंह फोगट की भूमिका में आमिर खान, गीता फोगट के रूप में फातिमा सना शेख और गीता की बहन बबिता कुमारी की भूमिका सान्या मल्होत्रा ​​निभा रही हैं। फिल्म का बजट 71 करोड़ था और इसने लगभग 2000 करोड़ कमाए। इस फिल्म ने उस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म से लेकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स फिल्म तक कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म को चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3- चक दे! इंडिया

चक दे! इंडिया महिलाओं की राष्ट्रीय हॉकी टीम की काल्पनिक कहानी है, जहाँ उनके कोच कबीर (पहले पाकिस्तान से हार के कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बहिष्कृत) देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को एकजुट करते हैं और विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने के लिए सबसे मजबूत महिला टीम बनाते हैं। यह फिल्म भारत के 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों की जीत से प्रेरित थी। फिल्म में शाहरुख के साथ विद्या मालवदे, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत, अंजन श्रीवास्तव और विवान भटेना भी हैं। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4- लगान

यह भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के दौरान 1893 से क्रिकेट की एक काल्पनिक कहानी है। जहाँ मध्य भारत के गरीब गाँव के लोगों को अंग्रेजों द्वारा लगाए गए भारी करों के बोझ से बाहर निकलने के लिए क्रिकेट का खेल खेलना पड़ता था। फिल्म की कहानी और पटकथा निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने लिखी थी। यह "मदर इंडिया" और "सलाम बॉम्बे" के बाद सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म थी। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

5- सूरमा

सूरमा भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। यह फिल्म संदीप सिंह के शरीर के निचले आधे हिस्से में लकवाग्रस्त होने से लेकर भारतीय हॉकी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने तक के जीवन की पड़ताल करती है। फिल्म का बजट 31 करोड़ था और इसने लगभग 50 करोड़ कमाए, जिससे यह बॉक्स-ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रही। फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह का किरदार निभा रहे हैं। हरप्रीत कौर के रोल में तापसी पन्नू। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Commonwealth Games: Neeraj Chopra ने जीता रजत, जूडो में भारत को दो ऐतिहासिक स्वर्ण

Neeraj Chopra ने Commonwealth Games भालाफेंक में रजत पदक जीता, यशवीर को कांस्य