यमुना में 6 गुना ज्यादा हुआ अमोनिया का स्तर, दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में वज़ीराबाद के निकट यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा तीन पीपीएम तक बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही। अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से शहर के जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन प्रभावित हुआ। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने एक बयान में कहा कि हरियाणा से भारी मात्रा में सीवेज और औद्योगिक कचरा छोड़े जाने के कारण दिल्ली के जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौसेना ने की गोलीबारी, एक भारतीय मछुआरे की मौत

डीजेबी की जल गुणवत्ता प्रबंधन टीम ने बढ़े हुए जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और उत्पादन मानदंडों के अनुसार पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, हम यमुना नदी में अमोनिया के स्तर को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने और अमोनिया के स्तर को नीचे लाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला