राम मंदिर के लिए 115 देशों से जल मंगवाया गया, दिल्ली का गैर सरकारी संगठन का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को दावा किया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है। गैर सरकारी संगठन दिल्ली स्टडी सर्किल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूज़ीलैंड से जल मंगवाया गया है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट 251 मीटर ऊंची श्री राम की प्रतिमा लगाए जाने से सहमत नही हैं वेदांती

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब लोग कोविड-19 महामारी की वजह से एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था और विश्वास के अपने ऐतिहासिक मिशन में हम सफल हुए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सिर्फ़ अयोध्या के लोगों के लिए पूजनीय नहीं है बल्कि आधुनिक समय में दुनिया भर के लाखों लोग उनकी पूजा करते हैं।’ इस संगठन की योजना अगले महीने इस जल को अयोध्या भेजने की है।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा