अनिल देशमुख से जुड़े ईडी मामले में सरकारी गवाह बनने की वाजे की याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2024

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने धन शोधन के एक मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी।

धन शोधन के इस मामले में, राकांपा (एसपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख आरोपी हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश ए यू कदम ने वाजे की अर्जी खारिज कर दी।

विस्तृत आदेश तत्काल उपलब्ध नहीं हुआ है। वर्ष 2022 में, एक अन्य विशेष अदालत ने वाजे को संबंधित भ्रष्टाचार मामले में सरकारी गवाह या अभियोजन पक्ष का गवाह बनने की अनुमति दी थी, जिसमें देशमुख भी शामिल थे। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति