West Bengal सरकार ओडिशा में बस हादसे के प्रभावितों को पूरी सहायता करेगी : Mamata Banerjee

By Prabhasakshi News Desk | Apr 16, 2024

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा में हुई बस दुर्घटना पर मंगलवार को दुख प्रकट किया और कहा कि उनकी सरकार इस हादसे के प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के जिन लोगों की मौत हो गयी, उनके परिवारों को तथा जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन सहायता की खातिर अधिकारियों, सामग्री और एंबुलेस को दुर्घटनास्थल पर भेज रहा है। 

उन्होंने कहा , ‘‘इस हादसे में बचाए गये लोगों को लाने के लिए वाहन भेजे गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह इस हादसे में प्रभावित हुए पूर्व मेदिनीपुर के अपने भाई-बहनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘मेदिनीपुर चिकित्सा महाविद्यालय में बिस्तर आरक्षित कर दिये गये हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों तथा घायलों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन तथा पश्चिम मेदिनीपुर एवं पूर्व मेदिनीपुर जिले के अधिकारी राहत एवं सहायता कार्य में पूरी तरह लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव