बंगाल चुनाव 2021: कोलकाता में ओवैसी की पहली रैली को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी, कार्यक्रम रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

कोलकाता। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार को होने वाली रैली को पुलिस से अनुमति नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ओवैसी को अल्पसंख्यक बहुल मेतियाब्रुज़ इलाके में रैली के जरिए बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार अभियान का आगाज़ करना था। एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जमीर उल हसन ने बताया कि पुलिस ने रैली के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी। 

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने तृणमूल से की सियासी पारी की शुरुआत, बोले- जॉय बांग्ला 

हसन ने बताया कि हमने इजाज़त के लिए 10 दिन पहले आवेदन दिया था, मगर आज हमें पुलिस ने सूचित किया कि वे हमें रैली करने की इजाज़त नहीं देंगे। हम टीएमसी के ऐसे हथकंडों के आगे झुकेंगे नहीं। हम चर्चा करेंगे और कार्यक्रम की नई तारीख बताएंगे। कोलकाता पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने रैली के लिए इजाज़त नहीं मिलने में अपनी पार्टी की भूमिकासे इनकार किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा