गुलाब नबी के कांग्रेस से 'आजाद' होने पर बोले आनंद शर्मा, हम निरंतर हो रहे कमजोर, वे बहुत आहत हुए होंगे

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली। एक के बाद एक नेता ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' को अलविदा कह रहे हैं। कांग्रेस युवा विहीन होने के साथ-साथ अनुभवहीन भी होती जा रही है। इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारों पर जोरो-शोरो से हो रही है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गुलाम नबी आजाद ने सक्रिय राजनीति से भी दूरियां बना ली हो। दरअसल, गुलाम नबी आजाद भले ही कांग्रेस के आजाद हो गए हों लेकिन उनके भीतर अभी भी राजनीति बाकी है। ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का और जम्मू-कश्मीर वापस जाने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेताओं को किनारा करने का लगाया आरोप 

आहत हुए होंगे आजाद

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस को अलविदा कहने पर आनंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि ज़ाहिर है कि वे बहुत आहत हुए होंगे। इस स्थिति को आने से बचाया जा सकता था और यह बात समय-समय पर बताई भी गई। हम निरंतर कमज़ोर होते जा रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य रहा है कि राय मशवरा करके उसको हम सुधार सकें। जबकि गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि जो टिप्पणियां की गई हैं वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक 42 साल का व्यक्ति जिसे जिंदगी में सब कुछ मिला हो वो आज ऐसे संदेश दे रहें जो मेरे समझ के परे हैं।

प्रमुख खबरें

Equity Mutual Funds में निवेश 15% गिरा, पर SIP Investment का बढ़ा क्रेज, AMFI ने जारी किए ताजा आंकड़े

POJK में ब्रिटिश नागरिक की मौत, भड़का ब्रिटेन, फंसा पाकिस्तान!

Student Protest पर Congress की विरोधाभासी नीति, Jharkhand में लाठीचार्ज पर BJP ने मांगा जवाब

परम्पराओं का धनिया (व्यंग्य)