विंडीज के खिलाफ चुनौतीपूर्ण थी परिस्थितियां, मयंक बोले- हम अच्छी स्थिति में हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

किंग्स्टन। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पांच विकेट पर 264 तक पहुंचने के बाद भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। अग्रवाल ने 55 रन की पारी खेलकर टेस्ट में तीसरा अर्धशतक जमाया। 

उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी। मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद थोड़ी ज्यादा मूव कर रही थी। केमार रोच और (जेसन) होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी की। यह आसान नहीं था क्योंकि पिच में काफी नमी थी। अग्रवाल ने कहा कि हम अच्छी स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर सिर्फ पांच विकेट गंवाना हमारी टीम की ओर से अच्छा प्रयास था। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव