यूक्रेन संकट को लेकर सभी संबंधित पक्षों से संपर्क बनाए हुए हैं: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

संयुक्त राष्ट्र| रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच भारत नेबृहस्पतिवार को कहा कि इस समय ‘शांतिपूर्ण और रचनात्मक कूटनीति’ की जरूरत है और वह इस मामले में सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है।

रूस की अध्यक्षता में यूक्रेन की स्थिति पर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि नयी दिल्ली की रुचि एक ऐसा समाधान खोजने में है, जिसके जरिये तनाव में तत्काल कमी लाई जा सके। तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत ‘सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। हमारा विचार है कि इस मुद्दे को केवल कूटनीतिक बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत की रुचि एक ऐसा समाधान खोजने में है, जो सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए तनाव को तत्काल कम कर सके और इसका उद्देश्य क्षेत्र और उसके बाहर दीर्घकालिक शांति और स्थिरता हासिल करना हो।

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी