आपसे नहीं डरते हैं...भारत के दोस्त ने भी निकाल दी ट्रंप की हेकड़ी

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2025

अमेरिका टैरिफ के जरिए अन्य देशों पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसकी ये रणनीति अब कमोजर पड़ती दिखाई दे रही है। पहले भारत ने इस दबाव का मजबूती से सामना किया और अपने हितों की रक्षा की। अब भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी कुछ ऐसा कदम उठाया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका को बताया कि अफ्रीका को धमकाया नहीं जा सकता है। रामाफोसा ने कहा है कि हमारी कोशिश है कि हम अमेरिका को ज्यादा से ज्यादा चीजें निर्यात करते रहें। साथ ही हमारी कंपनियां अमेरिका में निवेश कर सकें और अमेरिका की कंपनियां भी हमारे देश में आकर पैसा लगाएं। 

इसे भी पढ़ें: ये सब हमसे खरीदो, अमेरिका ने रख दी नई शर्त, सुनकर और भड़क जाएगा भारत

रामाफोसा ने कहा कि हम एक आजाद देश हैं और अपनी शर्तों पर बातचीत करेंगे। ताकी दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अच्छा समझौता कर सके। रामाफोसा का ये बयान ट्रंप के लिए बड़ा झटका है। रामाफोसा ने अमेरिका को अपना संदेश दे दिया है। दक्षिण अफ्रीका अमेरिका से नहीं डरता और न ही दक्षिण अफ्रीका को धमकाया जा सकता है। आपको बता दें कि ट्रंप लगातार दूसरे देशों पर टैरिफ के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ट्रंप की ये नीति कहीं भी काम नहीं आ रही है। ट्रंप ने भी भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। अमेरिका के इस बड़े रवैये का सामना भारत ने डटकर किया और भारत ने अपना रुख स्पष्ट रखा। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है