हम डरने वाले नहीं हैं...ट्रंप की धमकियों के आगे तनकर खड़ा हो गया ये भारतवंशी

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

न्यूयॉर्क के भारतीय मूल के मेयर पद के उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी से डरने से इनकार किया है।  रिपब्लिकन नेता ने कहा कि अगर वह अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) को अपना काम करने से रोकते हैं, तो उनका प्रशासन डेमोक्रेट को गिरफ्तार कर लेगा। अमेरिकी समाजवाद के उभरते सितारे, ममदानी को आधिकारिक तौर पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बन गए और नवंबर में आम चुनाव का सामना करेंगे। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में उनकी आधिकारिक पुष्टि के बाद, ट्रम्प ने ममदानी की निंदा की, उन्हें पागल और कम्युनिस्ट कहा और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रपति ने ममदानी की नागरिकता की वैधता पर भी संदेह जताया, जो 1998 में सात साल की उम्र में अमेरिका आए थे। 

इसे भी पढ़ें: ममदानी के मेयर बनते ही पकड़कर भारत डिपोर्ट करेंगे ट्रंप? गिरफ्तारी पर कर दिया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी मूल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी को कम्युनिस्ट बताते हुए कहा कि हमें एक कम्युनिस्ट कतई नहीं चाहिए। शुद्ध, सच्चे कम्युनिस्ट और पूरी तरह से पागल हैं और कहा कि यदि वह निर्वाचित होते हैं तो वह उनके साथ खूब मजे से निपटेंगे।  ट्रम्प ने न्यू फ्लोरिडा डिटेंशन फ़ेसिलिटी में एक इमिग्रेशन राउंडटेबल में कहा कि ठीक है, तो हमें उसे गिरफ़्तार करना ही होगा। देखिए, हमें इस देश में किसी कम्युनिस्ट की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगर हमारे पास कोई है, तो मैं देश की ओर से उस पर बहुत सावधानी से नज़र रखूँगा। हम उसे पैसे भेजते हैं, हम उसे वो सारी चीज़ें भेजते हैं जो उसे सरकार चलाने के लिए चाहिए और वैसे, उन्हें पहले से ही आपसे तीन गुना ज़्यादा मिलता है। अगर आप प्रति व्यक्ति देखें, तो फ्लोरिडा को न्यूयॉर्क से एक तिहाई मिलता है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई