UP Election 2022 । असली समाजवादी हम, राजनाथ बोले- भय से योगी और भूख से मोदी ने दिलाया छुटकारा

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। उत्तर प्रदेश में नेता लगातार एक दूसरे पर प्रचार में हमलावर हैं। देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी लगातार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के कामकाज को भी गिना रहे हैं। इसी कड़ी में आज गोंडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी वो होता है जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिलाए, भय से योगी जी और भूख से मोदी जी ने छुटकारा दिलाया है। असली समाजवादी हम हैं और नकली वो हैं, जो भय और भूख का समाधान करे वो ही सच्चा समाजवादी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो हर साल 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे, एक होली पर और दूसरा दिवाली पर। हम लड़कियों को उनके स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान एक स्कूटी भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया कि यूपी बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। और कांग्रेस की नेता वह खड़ी तालियाँ बना रही थीं। कांग्रेस के लोगों से पूछिए कि वहाँ दूसरी भाषा और यहाँ दूसरी भाषा क्यों बोल रहे है? यह लोग बाँटने की राजनीति कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत छह हज़ार रुपया किसानों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दीजिए छह हज़ार रुपये और यानि 1200 रुपए प्रति वर्ष मिलेंगे। इसी को कहते हैं घर में लक्ष्मी का आना।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान