कुछ गलती हुई हैं इसके लिए हमें खेद...आपातकाल पर भजनलाल के बयान पर गहलोत बोले, डिप्टी CM ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि आपातकाल की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि कुछ गलती हुई हैं इसके लिए हमें खेद है... इंदिरा गांधी के समर्थन में जेल हम भी गए हैं। भजनलाल जी नए हैं, वे पहली बार के मुख्यमंत्री हैं, पहली बार के विधायक हैं। अभी उनको कई जानकारियां नहीं हैं इसलिए ऐसी बातें बोल देते हैं। भजनलाल भजन करने वाले भी होते हैं इसलिए उन्हें तमाम बातों की जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: RTI, चिट्ठियां, मीटिंग्स… IAS अजिताभ शर्मा का प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल, लिखा- अधिकारी 80% समय कोर वर्क से दूर

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान तत्कालीन सरकार ने आंतरिक सुरक्षा कानून अधिनियम (मीसा) और भारत रक्षा अधिनियम (डीआईआर) जैसे अलोकतांत्रिक कानूनों को लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और मौलिक अधिकारों का दमन किया।’’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेलों में कड़ी यातनाएं झेली और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष किया वो एक अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र सेनानियों की मूल भावना के अनुरूप ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की और बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ घोषित कर सम्मान दिया। वहीं हमारे द्वारा समर्थित केन्द्र सरकार ने ही बाबा साहेब को भारत रत्न दिया।’’ 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी