हम केंद्र सरकार के साथ...बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलीं ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Nov 28, 2024

विधानसभा में बांग्लादेश के मुद्दे पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म को नुकसान पहुंचे। मैंने यहां इस्कॉन से बात की है। चूंकि यह दूसरे देश का मामला है, इसलिए केंद्र सरकार को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बहुत गंभीर और परेशान करने वाला लगता है। सभी भारतीय चिंतित हैं क्योंकि यह हमारा पड़ोसी है, जिसकी भलाई के बारे में हम चिंतित हैं। न सिर्फ विदेश मंत्रालय ही हालात पर नजर रख रहा है बल्कि जो रिपोर्ट आ रही है उससे सभी चिंतित भारतीय नागरिक चिंतित हैं। 

इसे भी पढ़ें: ISKCON ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं के लिए ‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व’ सुनिश्चित करने का आग्रह किया

बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं। बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा है कि भारत विरोधी बयानबाजी और कट्टरपंथियों एवं आतंकवादी ताकतों को बढ़ावा देना ‘‘परस्पर संबंधित’’ रणनीतियां हैं, जिन्होंने बांग्लादेश को ‘‘पूर्ण अराजकता’’ की ओर धकेल दिया है। उन्होंने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लेदश की अंतरिम सरकार पर लोकतंत्र को ‘‘भीड़तंत्र’’ में तब्दील करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

UNGA 2026 highlights: ट्रंप ने ईरान को धमकाया, तुर्किये ने कश्मीर का मुद्दा उठाया, भूटान ने मोदी का गुण गाया, UN में किसने क्या-क्या कहां, सब विस्तार से यहां पढ़ें

UNGA 2026 Live: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे पेजेशकियन, दुनिया के मंच पर रखेंगे अपना पक्ष

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब का अलर्ट! जानें कब टकराएगा तट से और किन राज्यों में मचेगी तबाही, स्कूलों में छुट्टियां व रेड अलर्ट जारी

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त