क्वाड नेताओं की बैठक में बोले PM मोदी, हम एक साथ मानवता के हित में जुटे हैं

By अनुराग गुप्ता | Sep 25, 2021

वॉशिंगटन। क्वाड नेताओं की समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पहली फिजिकल क्वाड समिट ऐतिहासिक पहल के लिए  राष्ट्रपति जो बाइडेन को बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम चार देश पहली बार साल 2004 की सुनामी के बाद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की मदद के लिए एक साथ आए थे। आज जब विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं।  

पीएम मोदी ने कहा कि सप्लाई चेन हो या वैश्विक सुरक्षा, क्लाइमेट एक्शन हो या कोविड रिस्पांस या टेक्नोलॉजी में सहयोग इन सभी विषयों पर मुझे अपने साथियों के साथ चर्चा करने में खुशी होगी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी संग जो बाइडेन की बैठक, US के राष्ट्रपति बोले- हम एक नया अध्याय देख रहे हैं 

उन्होंने कहा कि विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं। हमारा क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव इंडो-पैसिफिक देशों की बड़ी मदद करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा क्वाड एक तरह से फोर्स फॉर ग्लोबल गुड की भूमिका में काम करेगा।

यहां सुने PM मोदी का पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप