राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, बोले- अपने देश की रक्षा के लिए दूसरे देशों पर नहीं रह सकते निर्भर

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2021

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम कब तक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहेंगे, हम लंबे समय तक​ निर्भर नहीं रह सकते।

इसे भी पढ़ें: आम बजट 2021-22: जानिए कैसा रहा देश का रक्षा बजट ? पिछले साल की तुलना में क्या कुछ बदला 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कब तक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहेंगे, हम लंबे समय तक​ निर्भर नहीं रह सकते। हम सभी का ये संकल्प है, जो भी बनाना होगा उसे खुद बनाने की कोशिश करेंगे और सीमा और अपने स्वाभिमान की सुरक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि एचएएल को नए ऑर्डर मिले। कोरोना महामारी के बावजूद सशस्त्र बलों से 48,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। स्वदेशी रक्षा खरीद के संदर्भ में यह सबसे बड़ी खरीद है, जो भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देगा।

प्रमुख खबरें

यूरोप का हुआ बुरा हाल, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश अब मास्को से मांग रहे गैस और तेल

PM Modi इस्तीफा दें, LPG संकट पर भड़के केजरीवाल, बोले- देश को USA की कॉलोनी बना दिया

Muhammad Yunus दौर के बाद बदली Bangladesh की विदेश नीति, PM Tarique Rahman ने भारत के साथ बढ़ाया सहयोग

Supreme Court की सख्ती का असर, अब NCERT की सभी Class की किताबों की होगी समीक्षा