Karnataka Elections: हमने मोदी की तरह काम नहीं किया, विमर्श तय करने में विफल रहे: भाजपा नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव सी टी रवि ने सोमवार को कहा कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव इसलिए हार गई क्योंकि वह दक्षिणी राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह राष्ट्रीय स्तर पर काम नहीं कर सकी और चुनाव से पहले सही विमर्श तय करने में भी विफल रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी दल उद्योगपति ‘‘अडाणी और अंबानी’’ के लिए काम कर रहे, जबकि मोदी और उनकी पार्टी गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और वंशवाद की राजनीति से जुड़ी है। गोवा में संवाददाता सम्मेलन में रवि ने कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे में कई कारक शामिल थे।

रवि ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी सुधार करने वाले, बदलाव करने वाले और कायाकल्प करने वाले हैं। विपक्ष उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। प्रधानमंत्री न कभी अडाणी और अंबानी के लिए काम नहीं किया। यह विपक्षी दल हैं जो अडाणी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं।’’ रवि ने आरोप लगाया कि 2004-2014 के बीच कांग्रेस शासन भ्रष्टाचार में संलिप्त था। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमें यूपीए (कांग्रेस के नेतृत्व वाली) के दौरान की स्थिति की तुलना मौजूदा मोदी के नेतृत्व वाले शासन से करनी होगी। हम कह सकते हैं कि कांग्रेस का मतलब घोटाला है। आज कोई घोटाला नहीं हुआ है। भाजपा का मतलब स्कीम (योजना) और कांग्रेस का मतलब स्कैम (घोटाला) होता है।

प्रमुख खबरें

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल