'हमें प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं, इन्हें जो कहना है कहें', सिंधिया और आज़ाद पर केसी वेणुगोपाल का वार

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस को आइना दिखाते नजर आ रहे हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस से पार्टी में सुधार करने की अपील की। इस को लेकर कांग्रेस की ओर से पलटवार भी किया गया। तो दूसरी और आज कभी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इन्हीं दो मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान सामने आया है। केसी वेणुगोपाल ने साफ तौर पर कहा है कि यह बीजेपी के साथ एक स्पष्ट सौदा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद जो कह रहे हैं वह BJP के साथ एक स्पष्ट सौदा है। अगर आप भाजपा से कुछ चाहते हैं तो उनकी पहली शर्त होती है राहुल गांधी का अपमान करना। 

इसे भी पढ़ें: Ghulam Nabi Azad ने की पीएम मोदी की तारीफ, CAA और अनुच्छेद 370 का किया जिक्र

वहीं, आजाद ने साफ तौर पर कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मेहनती हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम मोदी और भाजपा की अगर आलोचना करते हैं तो तारीफ भी करते हैं। हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी कुछ कमिया रही है। कांग्रेस उन गलतियों को ठीक करगी, ऐसी मेरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक इतिहास रहा है। संघर्ष के दिनों में वह सबसे आगे रही है। कांग्रेस के ही नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई और मुझे इस बात का विश्वास है कि आज की लीडरशिप इसको ध्यान में रखेगी और एक राष्ट्रीय पार्टी का रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन सब लोग पूछते हैं यह दूसरी कौन नेशनल पार्टी है?

प्रमुख खबरें

India-Pakistan फिर भिड़े! Delimitation Bill को लेकर बौखलाए पाक को MEA ने दिया करारा जवाब

Bhansali की Love & War की Release Date से उठा पर्दा, 2027 में मचाएगी धमाल

Char Dham Yatra का महाकुंभ: Record 18 लाख रजिस्ट्रेशन, Uttarakhand सरकार की चाक-चौबंद तैयारी

गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Superfood, घर पर बनाएं Protein Rich चने का सत्तू, जानें विधि