भारत की शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी का सामना करने में नाकाम रहे: पेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

मेलबर्न। भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हार के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रविवार को यहां स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज प्रतिबंध स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में मेहमान टीम के बेहद उम्दा गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे। भारत ने तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने इसके साथ ही आस्ट्रेलिया में 70 दशक में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।


यह भी पढ़ें: तेंदुलकर सहित क्रिकेट जगत ने एमसीजी पर भारतीय जीत की सराहना की

उन्होंने कहा, ‘‘पर्थ में बेहद मुश्किल विकेट पर हमारे शीर्ष छह बल्लेबाज डटकर खेले और काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें कोई संदेह नहीं कि इस मैच में हमने थोड़ा निराश किया। ऐसा होता है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमारे अंदर सुधार हो तथा हमारे अच्छे और बुरे प्रदर्शन में अधिक अंतर नहीं हो, पिछले दो टेस्ट में जैसा हुआ वैसा नहीं हो। लेकिन मुझे लगता है कि जब विश्व स्तरीय गेंदबाजी के खिलाफ आपके शीर्ष छह में अनुभवहीन खिलाड़ी होते हैं तो ऐसा सामान्य है।’’ पेन ने कहा कि भारत के पास चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जैसे दो विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं जो भारतीय पारी के स्कोर को 400 रन के पार ले गए जबकि आस्ट्रेलिया को स्मिथ और वार्नर की कमी खली।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव