'हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे', BJP-Congress पर निशाना साधते हुए Owaisi बोले- वो बड़े चौधरियों का क्लब है

By अंकित सिंह | Aug 25, 2023

2024 का चुनाव नजदीक है। मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और 26 सालों के गठबंधन इंडिया के बीच है। इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन सब के पीछे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी आगामी चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या वे इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि वह कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस ने लगभग 50 वर्षों तक देश पर शासन किया और भाजपा ने लगभग 18 वर्षों तक शासन किया। देश को तीसरी सरकार चाहिए, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष को नहीं भाया PM Modi का भाषण, Gaurav Gogoi ने फिर कहा, अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे प्रधानमंत्री

भाजपा सरकार चुप क्यों 

अपना सवाल जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि PM मोदी की सरकार सेना पर अपना समाधान मानने का दबाव बना रही है? वह चीनी सैनिकों को इनाम क्यों देना चाहते हैं?...भाजपा सरकार इस पर चुप क्यों है? हम 2000 किमी वर्ग क्षेत्र के नुकसान पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग करते हैं। यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि बैठक का अनुरोध चीन से आया था, चीनी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर "राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात की"।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक