अखिलेश को 4-5 बार नसीहत दे चुके हैं ओम प्रकाश राजभर, बोले- ...हम उनके इलाके में ही पिट गए

By अनुराग गुप्ता | May 24, 2022

लखनऊ। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि उनकी (अखिलेश यादव) पार्टी के कई लोग मुझसे कह चुके हैं कि उनसे कहिए कि घर से निकलें और लोगों से मिलें। इससे पहले भी उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर एसी वाला बयान दिया था। 

उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के कई लोग मुझसे कह चूके हैं कि उनसे (अखिलेश यादव) कहिए कि घर से निकलें और लोगों से मिलें। हम तो उनके साथ 4 महीने पहले आए तो हमने उनके साथ मिलकर अपने इलाकों में ताकत दिखाई लेकिन उनके इलाकों में ही हम पिट गए तो क्या कर सकते हैं।

इससे पहले सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि सपा प्रमुख को एयर कंडीशनर की हवा लग गई है। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच आना चाहिए और उनसे मुलाकात करनी चाहिए। मैं जब उनसे मिलूंगा तो कहूंगा कि आप बाहर निकलिए और कार्यकर्ताओं से मिलिए। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। 

इसे भी पढ़ें: ओपी राजभर की अखिलेश यादव को सलाह, कहा- एसी की हवा छोड़कर लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलें 

सपा विधायकों के हंगामे के दौरान ओम प्रकाश राजभर अच्छे श्रोता की तरफ राज्यपाल का अभिभाषण सुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इन गलत परंपराओं को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान