ग्रीनलैंड के मुद्दे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है: Vladimir Putin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को पाने की कोशिशों ने एक ओर जहां डेनमार्क को असमंजस में डाल दिया है और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की एकजुटता को भी झकझोर दिया है वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

पुतिन ने बुधवार देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है कि ग्रीनलैंड के साथ क्या होता है।’’ उनका यह बयान टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। रूस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यूं तो डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को हमेशा एक उपनिवेश की तरह माना है और उसके प्रति क्रूर नहीं, तो काफी कठोर रवैया तो अपनाया ही है लेकिन यह बिल्कुल अलग मामला है और मुझे संदेह है कि अभी किसी की इसमें रुचि होगी।’’

पुतिन ने कहा,‘‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगता है कि वे इसे आपस में सुलझा लेंगे।’’ उन्होंने जिक्र किया कि 1917 में डेनमार्क ने इस द्वीप समूह को अमेरिका को बेच दिया था। पुतिन ने इस बात का भी जिक्र किया कि 1867 में रूस ने अलास्का को 72 लाख अमेरिकी डॉलर में अमेरिका को बेच दिया था।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया

10 November 2025: Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल

Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया खुलासा, 2004 में क्यों छोड़ा था Prime Minister पद

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान