अमेरिका का तालिबान को जवाब, कहा- हममें बचे हुए अमेरिकियों को अफगानिस्तान से निकालने की क्षमता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में अफगानिस्तान में अब भी फंसे करीब 300 अमेरिकियों को वहां से निकालने की क्षमता है और वे राष्ट्रपति द्वारा निकासी अभियान खत्म करने के लिए तय समय-सीमा से पहले यह काम कर लेंगे। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाई हमले की पुष्टि करने से कुछ समय पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा था, ‘‘ इस आसाधारण अभियान में यह आखिरी के कुछ दिन बेहद खतरनाक होने वाले हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जिन अफगानियों ने की थी अमेरिका की मदद, तालिबान को मिली उनके नामों की सूची

वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका मंगलवार के बाद भी हवाईअड्डे को खुला रखने के लिए क्षेत्र में अन्य देशों के साथ काम कर रहा है। गौरतलब है कि बाइडन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 14 अगस्त को ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था और तब से अभी तक अमेरिका ने करीब 114,000लोगों को वहां से निकाला है।

प्रमुख खबरें

Red Sea Crisis | सऊदी टैंकर Daisy पर हूतियों का Missile Attack, अदन की खाड़ी में बढ़ा भारी तनाव

हमने चोरी के खिलाफ आवाज उठाई है, भगवान राम पर नहीं, Sanjay Raut का Kiren Rijiju को जवाब

वो हमें चुन चुन कर मार रहे हैं...पहली बार हनुमान का नाम लेकर आतंकी ने खोला भारत का राज!

Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर जारी, Death Toll 95 पार; 14 जिले High Alert पर