टेक्सास में खुलेआम हुआ बच्चों का कत्लेआम, जो बाइडन ने कहा बोले- हमें कदम उठाना ही होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद कहा कि देश में हथियारों की बिक्री पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अब कदम उठाना ही होगा। बाइडन ने एशिया की पांच दिवसीय यात्रा से लौटने के कुछ ही देर बाद व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘हम बंदूकों (की बिक्री) का समर्थन करने वालों के खिलाफ आखिर कब खड़े होंगे?’’ जो बाइडन ने रूसवेल्स रूम में प्रथम महिला जिल बाइडन की मौजूदगी में कहा, ‘‘मैं उकता चुका हूं, मैं थक चुका हूं। हमें कदम उठाना ही होगा।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी स्कूल में बच्चों का कत्लेआम! टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

बाइडन ने कहा, ‘‘इस प्रकार की सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दुनिया में और कहीं कभी-कभार ही होती हैं। क्यों?’’ उन्होंने टेक्सास में पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाए रखने का आदेश दिया। इससे पहले, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि ऐसे समय में अकसर लोग कहते हैं, ‘‘हमें बहुत दु:ख हुआ, लेकिन हमारा दु:ख’’ उन परिवारों की तुलना में कुछ नहीं है, जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कदम उठाने का साहस दिखाना होगा... ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस तरह की घटना फिर से नहीं हों।

प्रमुख खबरें

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह