हमें हर कश्मीरी को गले लगाना होगा, नया स्वर्ग बनाना होगा: नरेन्द्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नासिक। दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘‘हर कश्मीरी को गले लगाने’’ और घाटी में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाने का आह्वान किया। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है.... हर कश्मीरी को गले लगाएं।’’ मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत प्रावधानों को हटाने का फैसला भारत की एकता का फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का जरिया बनने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में अशांति, अविश्वास और हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से काफी कोशिशें की जा रही हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे, यूएनजीए को करेंगे संबोधित

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मांग की कि केंद्र अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर कानून लाने के लिए ‘‘साहसी फैसला’’ लें। संप्रग सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने सुरक्षाबलों के लिए 1.86 लाख बुलेट प्रूफ जैकेटों की मांग को 2009 में नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने न केवल हमारे बलों की जरूरतों को पूरा किया बल्कि भारत में बनायी जा रही बुलेटप्रूफ जैकेटों को 100 देशों में निर्यात किया जा रहा है।  उन्होंने कहा, ‘‘आज हम अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट बना रहे हैं और भारत में बन रही इन जैकेटों का 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा तैयारी को लेकर पूर्व सरकार का रवैया कभी अच्छा नहीं रहा और इसे बार-बार याद रखे जाने की जरूरत है। मोदी ने कहा, ‘‘साल 2009 में 1.86 लाख बुलेटप्रूफ जैकेटों की मांग की गई। साल 2014 तक हमारे जवान बिना बुलेटप्रूफ जैकेटों के सीमाओं पर लड़ते रहे। राकांपा के समर्थन वाली कांग्रेस सरकार ने कभी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार सत्ता में आयी तो हमने इस प्रक्रिया को बहाल किया और यह सुनिश्चित किया कि जैकेट भारत में बने।’’ शिवाजी महाराज के वंशज द्वारा भेंट की गयी पगड़ी पहने हुए मोदी ने पाकिस्तान पर टिप्पणी के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान