सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्णय पर हमें खरा उतरना है, पायलट बोले- कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। भाजपा की ओर से एक निर्दलीय प्रत्याशी उतारा गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के दौरान कई घटनाक्रम हो सकते हैं। इन सबके बीच राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्णय पर हमें खरा उतरना है। कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को जीता कर भेजना है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान विधानसभा में सवा सौ से ज्यादा विधायक कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के विधायक अपना वोट दिखाकर डालेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में निर्दलीयों की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बनाया, इन तीन राज्यों में दिख रही कांटे की टक्कर

कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें व भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है। दो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष व भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि सरकार का समर्थन कर रहे अन्य दलों के विधायकों व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से वह तीसरी सीट जीत जाएगी।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत