हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें जाति, मत और मजहब के आधार पर भेदभाव न हो : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश में मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि हर नागरिक को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेना होगा और ‘‘हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें किसी भी नागरिक के साथ जाति, मत और मजहब के आधार पर भेदभाव न हो।’’ राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आदित्यनाथ ने काकोरी कांड की 98वीं वर्षगांठ पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत करते हुए महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों, भारत की सीमा की रक्षा करने वाले वीर जवानों और आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने वाले जवानों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लोगों से यह संकल्प लेकर शहीद स्थलों पर सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘तिरंगा हमारी आन और बान का प्रतीक है इसलिए हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लहराए।’’ मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच एक समय अपनी जगह पर खड़े होकर माटी का वंदन और वीरों का नमन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया भारत अब उसे पछाड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार