'हमें तानाशाही सरकार को हटाना है', लालू प्रसाद यादव ने 2024 चुनावों को लेकर साधा PM मोदी पर निशाना

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुशील मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी झूठे हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद राजद कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद खड़ा हो गया और भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर हमलावर है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 2024 चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने सुशील मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वो झूठे हैं। यह सब गलत है।

इसे भी पढ़ें: कार्तिकेय सिंह मामले में सुशील मोदी ने पुराने साथी को घेरा, बोले- यह सब नीतीश की जानकारी में था 

कार्तिकेय को किया जाए बर्खास्त

सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार के क़ानून मंत्री (कार्तिकेय सिंह) पर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज़ है जिसको उन्होंने अपने हलफनामे में भी स्वीकार किया है उसी मामले में इनको 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था लेकिन वे शपथ लेने चले गए। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में था। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिकेय सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास