हम आंख में आंख डालकर जवाब देना जानते हैं, लद्दाख में सेना ने करारा जवाब दिया: पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2020

नयी दिल्ली। चीन के साथ गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है लेकिन यदि कोई उसकी भूमि पर आंख उठाकर देखता है तो इसका उचित जवाब देना भी जानता है। आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सपूतों को याद करते हुए देश को आश्वस्त किया कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दुनिया ने देखा है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर शेल्टर होम मामले में योगी सरकार सख्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी और अधीक्षिका को किया निलंबित

कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश जहां एक तरफ मजबूती से इस संकट का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘‘कुछ पड़ोसियों’’ द्वारा पेश की गई चुनौतियों से भी निपट रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अब से छह-सात महीने पहले हम कहां जानते थे कि कोरोना जैसा संकट आएगा और इसके खिलाफ यह लड़ाई इतनी लंबी चलेगी। यह संकट तो बना ही हुआ है, ऊपर से देश में नित नई चुनौतियां सामने आती जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप