हमने शुरुआती ओवरों में ही मैच गंवा दिया था: डुप्लेसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

मुंबई| सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी)  के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत कुछ ओवरों में ही मैच गंवा दिया था।

आरसीबी की टीम इस मैच में महज 68 रन पर आउट हो गयी। हैदराबाद ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया।

डुप्लेसी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमने शुरुआती कुछ ओवरों में चार-पांच विकेट खोकर मैच को गंवा दिया था। शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल रही थी लेकिन आपको इससे निपटने का तरीका आना चाहिये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में पिच आसान होते चली गयी और अगर हमने शुरुआत में विकेट नहीं गंवाये होते तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे। हमें लगा था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होगी लेकिन किसी भी पिच पर शुरुआती ओवरों में आपको सावधानी बरतनी होती है।’’

उन्होंने मैच के दूसरे ओवर में लगातार गेंदों में अपना और विराट कोहली के विकेट लेने के बाद अनुज रावत को भी पवेलियन भेजने वाले तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मार्को यानसेन ने (अपने) पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराया और कुछ बड़े विकेट लिये।’’ मैन ऑफ द मैच यानसेन ने कहा कि उन्हें कोहली और डुप्लेसी के विकेट से ज्यादा खुशी अनुज रावत को पवेलियन भेजने से हुई।

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैच चीजों को आसान रखने की कोशिश कर रहा था।  मैंने कोहली और डुप्लेसी के विकेट लिये लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज रावत को आउट करने से मुझे ज्यादा खुशी हुई।  यह सीमित ओवरों के खेल में मेरा सर्वश्रेष्ठ ओवर था।’’ हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस शानदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

उन्होंने कहा,  ‘‘ यह हमारे लिए कुछ बेहतरीन दिनों में से एक था। गेंद हवा में स्विंग हो रही थी और हमारे तेज गेंदबाजों ने शानदार तरीके से इसका पूरा फायदा उठाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह शानदार है कि हमारी टीम में चार अलग-अलग तरीके बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। यह पूरी टीम की तरफ से कमाल का प्रदर्शन था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अब होगा इंतजार खत्म, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ये अपग्रेड

Holi 2026: रंगों की मस्ती में कहीं हो न जाए हजारों का नुकसान, यूं सेफ रखें अपने Smartphone और Gadgets

Blood Moon 2026 Live: घर बैठे देखें चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां मिलेगा Online Watch Link

Rajya Sabha चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, Nitin Nabin समेत कई चेहरों पर लगाया बड़ा दांव