अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा मैच, विलियमसन बोले- खेलेंगे सही शाट्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

लंदन। बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना शाट्स की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ हार से बाल बाल बचे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपने बल्लेबाजों से अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलने के लिये कहा। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराया। विलियमसन ने जीत के बाद कि जीतकर अच्छा लग रहा है लेकिन पहली पारी जबर्दस्त थी। दोनों टीमों की फील्डिंग बेहतरीन रही। हमें लगा कि 250 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा। हमें बस विकेट बचाकर रखने होंगे। उन्होंने कहा कि बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हमें आसानी से विकेट गंवाने से बाज आना होगा।

अपने 400वें मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रॉस टेलर, विलियमसन और जिम्मी नीशाम रन आउट होने से बचे। टेलर ने कहा कि हम खुशकिस्मत रहे कि बाल बाल बचे। खेल में यह सब होता रहता है। मुझे केन के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है और तकदीर ने भी हमारा साथ दिया। दबाव के बावजूद जीतकर अच्छा लग रहा है। इस तरह का दबाव आगे भी देखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल