हमें कम अवधि के कड़े युद्धों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : वायुसेना प्रमुख चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

नयी दिल्ली। वायु सेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र और छोटी अवधि के संचालन के लिए तैयार रहना पड़ता है। एअर चीफ मार्शल चौधरी ने एक सम्मेलन में कहा कि बल को छोटी अवधि के युद्धों और पूर्वी लद्दाख जैसे लंबे समय तक चलने वाले गतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के हाल के अनुभव तथा भू-राजनीतिक परिदृश्य हमें हर वक्त अभियानगत और साजोसामान की दृष्टि से तैयार रहने की जरूरत पर जोर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र की असम पर सौगातों की बौछार, PM मोदी बोले- 2014 के बाद से नॉर्थ ईस्ट की मुश्किलें हुईं कम, लोगों का हो रहा विकास

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे अभियानों के लिए ‘‘संसाधनों को जोड़ना ’’ और उनके परिवहन को मुमकीन बनाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण घटकों के स्वदेशीकरण के लिए एक केंद्रित कार्य योजना विकसित करने की भी जरूरत है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि साजो सामान को देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में पहचाना गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ व्यापार करने में सुगमता लाने और भारतीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में पहचाना गया है।

प्रमुख खबरें

शाम के समय Workout करने से बचें, मच्छरों के काटने का बढ़ जाता है खतरा

Rahul Gandhi पर CM Mohan Yadav के बयान पर Jitu Patwari का पलटवार, गरिमा बनाए रखने की नसीहत

Telangana CM Revanth Reddy ने परिवार संग की Ganpati Puja, राज्यवासियों को दी बधाई

Delhi Police ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3.71 करोड़ कैश और स्मैक के साथ 10 गिरफ्तार